टक्कर के बाद चालक टिपर को बीच सड़क छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया और टिपर को वहां से हटाकर जाम खुलाया।
मृतका की पहचान 36 साल के पलसोरा निवासी रानी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के पति महिंद्रा सिंह के बयान पर अज्ञात टिपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने अज्ञात टिपर चालक के खिलाफ दर्ज किया हिट एंड रन केस
ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रहा था दंपति
फेज-6 पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे चंडीगढ़ से मोहाली को आने वाली मार्ग पर मोहाली में गायत्री माता चौंक पर एक्टिवा सवार दंपति रेड लाइट होने के कारण रुके थे। दंपति ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार कर रहे थे और वहां पर अन्य कई वाहन चालक भी थे। तभी एकाएक पीछे से तेज रफ्तार टिपर आया और उसने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण एक्टिवा के पीछे बैठी रानी देवी उछल कर सड़क बीच जाकर गिरी। इस सब के साथ ही ग्रीन सिगनल भी हो गया। जिस कारण अन्य वाहन चालक चल पड़े लेकिन चालक रुकने की बजाए टिपर काे दौड़ाते हुए रीना के ऊपर से ले गया। रीना के सिर से टायर गुजर जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भीड़ इकट्ठा हाेने पर चालक टिपर को छोड़कर भाग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rERFJC
via
लाइट पॉइंट्स पर एक्टिवा सवार दंपति को टिपर ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
Reviewed by Dibyendu
on
18:02
Rating:
No comments: