Breaking News

test

गैंगस्टर अब्दुल के मर्डर की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर बग्गा ने फेसबुक के जरिए ली, 7 पर केस

सोमवार रात मालेरकोटला में शादी की रिसेप्शन पार्टी में गैंगस्टर अब्दुल रसीद उर्फ घूदू की सरेआम गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीन घंटे बाद अमृतसर जेल में बंद गैैंगस्टर बग्गा खान उर्फ तखर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस मर्डर की जिम्मेदारी ले ली। उसने फेसबुक लिखा- सलाम वालेकुम जेहडा अज्ज मालेरकोटला घुदू दा मर्डर होया ओह मैं करवाया, एह घुदू तां मारेया ऐहने मेरे जिगरी यार गाहिया दी वाइफ दे पेट विच लत्त मारी सी ओसदा बच्चा मार दित्ता सी, मैं सोह चुक्की सी वी ऐहनू मैं ही मारेया, एह जो मर्डर होया एह मेरे छोटे वीर शुभान भलवान ने मारेया, जे किसे दे दिल विच वहम भुलेखा है ता ओह वी शेती कढ देया गा। त्वाडा अपना वीर बग्गा खान. . .। पुलिस ने घटना के 19 घंटे बाद 7 आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों में पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संदेह जताकर मृतक का शव दफनाने से मना कर दिया और सीबीआई जांच की मांग की।

मृतक अब्दुल रसीद

सुरक्षा में सेंध अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर के पास कैसे पहुंचा फोन

अब्दुल को पैलेस के बाहर मारीं गोलियां

मालेरकोटला निवासी मोहम्मद यामीन ने पुलिस को बताया है कि 25 नवंबर को उसकी शादी की रिसेप्शन पार्टी पैलेस में चल रही थी। रात 8 बजे अब्दुल रसीद गेट पर खड़ा था। तभी कुछ लोग पहुंचे और अब्दुल की छाती पर गोलियां दाग दी। अब्दुल ने बचाव के लिए पैलेस की तरफ भागने का प्रयास किया परंतु आरोपियों ने उसकी पीठ पर भी फायर किए। इस दौरान पैलेस में बिजली का काम कर रहे युवक के पैर में भी गोली लगी। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से हथियारों समेत फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस किया दर्ज

यासीन ने बताया कि उसके भाई अब्दुल रसीद की तखर निवासी बग्गा खान, मतोई निवासी गाहियां खान व मालेरकोटला निवासी फराज अहमद के साथ दुश्मनी चल रही थी। तीनों ने अपने अज्ञात साथी के साथ साजिश तैयार कर उसके भाई का सोमवार की रात सरेआम गोलियां मार कर कत्ल करवाया। ऐसे में पुलिस आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अस्पताल के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन....गुस्साए परिजनों ने लाश को अस्पताल में रखकर पुलिस के विरूद्ध प्रदर्शन किया। मृतक के भाई मोहम्मद यामीन ने कहा कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्हें स्थानीय पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक लाश को दफनाया नहीं जाएगा।

अमृतसर जेल में बंद है आरोपी बग्गा

आरोपियों में बग्गा खान उर्फ तखर अमृतसर और गाहियां खान बंठिडा जेल में बंद है। दोनों के विरूद्ध कत्ल समेत संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। बाकी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसएसपी डॉ संदीप गर्ग ने बताया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

शरीर पर मिले 6 गोलियों के निशान

डॉ सुखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर में 6 गोलियां के निशान मिले हैं। एक गोली सिर से गुजरते हुए मुंह में फंस गई। पीठ पर लगी 5 गोलियों में से तीन गोलियां आरपार निकल गईं जबकि 2 गोलियां अंदर ही रह गईं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - gangster bagga who is in jail took responsibility for the murder of gangster abdul via facebook case on 7
Amritsar News - gangster bagga who is in jail took responsibility for the murder of gangster abdul via facebook case on 7


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qEKQI3
via
गैंगस्टर अब्दुल के मर्डर की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर बग्गा ने फेसबुक के जरिए ली, 7 पर केस गैंगस्टर अब्दुल के मर्डर की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर बग्गा ने फेसबुक के जरिए ली, 7 पर केस Reviewed by Dibyendu on 17:49 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.