
लाला लाजपत राय काॅलेज आॅफ नर्सिंग के बीएससी प्रथम वर्ष व जीएनएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का एक दिवसीय टूर लगाया गया। काॅलेज प्रिंसिपल रुपेन्द्र कौर गिल ने बताया कि विद्यार्थियों को श्री हरमंदर साहिब में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि टूर दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों श्री दरबार साहिब अमृतसर, जलियां वाला बाग, तरनतारन साहिब तथा बाघा बार्डर आदि स्थानों पर ले जाया गया, जहां विद्यार्थियों द्वारा भरपूर जानकारी हासिल की गई। प्रिंसीपल ने बताया कि कालेज द्वारा समय-समय पर ऐसे टूर लगाए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को अपने इतिहास बारे जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षण टूर का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पंजाब के इतिहास बारे अवगत करवाना था। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे टूर लगाए जाएंगे। इस मौके पर कालेज स्टाफ उपस्थित था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OsjQEt
via
No comments: