ब्यूरो इन्हें स्वरोजगार, कर्ज सहूलतें, काउंसलिंग, विदेश में पढ़ाई और रोजगार संबंधी जानकारी देगा। रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो रोपड़ की कैरियर कौंसिलर सुप्रीत कौर ने प्रार्थियों को सरकार की स्वरोजगार स्कीमों, सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग, विदेशी माइग्रेशन संबंधी गाइडेंस और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन संबंधी गाइड किया। मुख्य शिक्षिका बलजिंदर कौर ने विभिन्न कोर्सों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को मौजूदा समय में रोजगार के मौकों संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अगली पढ़ाई के लिए लोन सहूलियतों की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो से कैरियर तथा रोजगार संबंधी जानकारी के अलावा लोन सहूलियतों का लाभ भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों को रोजगारों संबंधी प्रश्न पूछे गए। सुप्रीत कौर ने बताया कि प्रार्थियों के लिए दफ्तर में ऑनलाइन फार्म भरने की फ्री सुविधा दी जा रही है।
सरकारी आईटीआई में लगाए कैंप के दौरान छात्राएं व ब्यूरो के अधिकारी। भास्कर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35R7eNf
via
रोजगार व कारोबार ब्यूरो में नौकरी के लिए फ्री में भरें ऑनलाइन फार्म
Reviewed by Dibyendu
on
18:07
Rating:
No comments: