
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गगन भाटिया ने वीरवार काे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हाल बाजार स्थित पार्टी आॅफिस में बैठक की। उन्होंने दबंग-3 फिल्म का कड़े शब्दों में विरोध किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह फिल्म में त्रिदेव और हिंदू साधु-संतों को सलमान के इर्द/गिर्द नृत्य करते दिखाया गया, जो बर्दाश्त के बाहर है। महासचिव पंजाब राजविंदर राजा और पंजाब मीडिया सचिव गौरव मेहरा ने कहा कि हमेशा ही अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों या टीवी ड्रामा में हिंदू देवी-देवताओं और संत समाज को मजाक का पात्र बनाया जाता है, ऐसा करना गलत है। भाटिया ने कहा कि सेंसर बाेर्ड ने फिल्म से आपत्तिजनक सामग्री को न हटाया तो फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे।
बैठक में मौजूद गगन भाटिया, राजविंदर राजा और अन्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OVLGbg
via
No comments: