
पटियाला|गांव रजू खेड़ी में 2 परिवाराें में चल रहे शामलाट जमीन के झगड़े में मंगलवार दाेपहर काे पूर्व अकाली सरपंच ने गाेलियां चला दी। इसमें जख्मी दाेनाें भाइयाें काे राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी देहाती ने माैके का जायजा लिया अाैर देर शाम जख्मियाें के बयान दर्ज किए है। अस्पताल में दाखिल जख्मी राजिंदर सिंह की लाताें पर 2 गाेलियां अाैर गुरचैन सिंह की लात पर एक गाेली लगी है। गुरचैन िसंह के बेटे ने बताया कि गांव बडाली में उनका शामलाट जमीन काे लेकर झगड़ा चल रहा था। इसमें बुधवार काे उसके पिता अाैर ताया काे घेरकर अाराेपियाें ने मारपीट की। वहीं पूर्व अकाली सरपंच ने गाेलियां चला दी। इसमें उसके पिता अाैर ताया दाेनाें जख्मी हाे गए। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने उनके परिवार के बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना जुल्कां के एएसअाई ने बताया कि पीड़ितों के बयान कर आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XRKtWM
via
No comments: