Breaking News

test

डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर यूथ फेयर में डीएवी अबोहर के छात्रों ने लहराया परचम

अबाेहर| डीएवी अबोहर के कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर में आयोजित यूथ फेयर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया। पुष्किन कक्षा बारहवीं ने मोनो एक्टिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निखिल कक्षा बारहवीं ने फिल्म समीक्षा लेखन में तृतीय स्थान, रितिका और सादगी कक्षा बारहवीं ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, रंगोली प्रतियोगिता में सर्वनूर और निहारिका कक्षा ग्यारहवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं संगीतकमल, नेहा और इशिका कक्षा बारहवीं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं के छात्र मनमोहन सिंह द्वारा स्वयं तबला बजा कर गीत गाने पर उसे विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय में इन बच्चों को प्राचार्या द्वारा सम्मानित किया गया और प्रार्थना सभा में इनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abohar News - students of dav abohar waved at dav university jalandhar youth fair


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35H2MjQ
via
डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर यूथ फेयर में डीएवी अबोहर के छात्रों ने लहराया परचम डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर यूथ फेयर में डीएवी अबोहर के छात्रों ने लहराया परचम Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.