
अमृतसर | रोटरी क्लब अमृतसर वेस्ट की तरफ से मजीठा रोड स्थित डॉक्टर नरेश ग्रोवर एडवांस पेडियाट्रिक सेंटर में विशेष मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 78 बच्चों का चेकअप किया गया और मुफ्त दवाएं दी गईं। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नरेश ग्राेवर ने ठंड में बच्चों को बचाकर रखने के लिए कहा है, साथ ही उन्होंने बताया कि समय से पहले और कम भार वाले नवजात बच्चों को कंगारू विधि से संभालकर रखना चाहिए। ऐसे बच्चों को खास तरह के सूट में डालकर माता, पिता या किसी अन्य घर के सदस्य के शरीर से इस तरह जोड़ा जाता है जैसे कंगारू अपने बच्चे को अपनी थैली में रखता है। इस अवसर पर डायटीशियन ज्योति भाटिया ने बच्चों को संतुलित खुराक के बारे में बताया। इस दौरान डॉ. जसप्रीत ग्रोवर, गौरव शर्मा, हर्षित गुप्ता, डॉ. अरवीना, रजनीश ठाकुर, अन्नु पुरी, नंदिता शर्मा व राजेश सिदाना आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37P1Iw6
via
No comments: