Breaking News

test

1 दिसंबर से नेपाल में होने वाले साउथ एशियन कबड्‌डी कप की टीम में हरविंदर कौर शामिल

भास्कर संवाददाता | नूरपुरबेदी

नूरपुरबेदी ब्लॉक के गांव राएपुर की कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर कौर नोना नेशनल कबड्‌डी में भारतीय कबड्‌डी टीम की मेंबर चुनी गई है। हरविंदर कौर नोना 1 दिसबंर से 10 दिसंबर तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में हाेने वाली एशियन कबड्‌डी 2019 खेलों में भाग लेंगी। नोना इस से पहले विश्व कबड्‌डी कप सर्किल कबड्‌डी) में भी भारतीय टीम की बढ़िया रेडर के रूप में अपना नाम बना चुकी हैं। हरविंदर नोना की भारती नेशनल कबड्‌डी टीम में चुनाव होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। जानकारी देते हरविंदर कौर नोना ने बताया कि भारतीय कबड्‌डी टीम में वह पंजाब की इकलौती खिलाड़ी हैं।

नोना की भारती कबड्‌डी टीम में चुनाव होने पर उस के कोच नरिंदर बंगा दयाल चंद, दलजीत सिंह सुंदर नगर, नरिंपरपाल, प्रिं. मनीराम, प्रिं. वरिंदर शर्मा, गुरविंदर सिंह ससकोर, पाली राएपुर, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह गिल, हरदीप सिंह बिलपुर, दीप चनौली, भुपिंदर सिंह बजरूड़ व अन्य ने उस को और परिवार को बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banga News - harvinder kaur included in south asian kabaddi cup squad to be held in nepal from 1st december


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33nf4fX
via
1 दिसंबर से नेपाल में होने वाले साउथ एशियन कबड्‌डी कप की टीम में हरविंदर कौर शामिल 1 दिसंबर से नेपाल में होने वाले साउथ एशियन कबड्‌डी कप की टीम में हरविंदर कौर शामिल Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.