Breaking News

test

भाजपा-जजपा की 33 घोषणाएं समान, 12 मिलती जुलती, किसान कर्ज माफी- पेंशन पर फंसेगा पेंच

चंडीगढ़ (मनोज कुमार).गठबंधन सरकार के चुनावी वादों को पूरा करने के लिए बने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर मंथन शुरू हो गया है। गुरुवार को गठित कमेटी के सदस्यों की पहली मीटिंग दो घंटे चली। जब दोनों पार्टियों के मेनिफेस्टो में किए गए वादों पर एक-एक कर चर्चा शुरू हुई तो सामने आया कि 33 घोषणाएं ऐसी हैं, जो दोनों पार्टियों की समान हैं। जबकि 12 घोषणाएं मिलती-जुलती हैं, लेकिन किसान कर्ज माफी और बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए करने पर पेंच फंस सकता है।


कॉमन मिनिमम प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में गहन विचार-विमर्श चला। मीटिंग में फाइनेंस डिपार्टमेंट के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद को मदद के लिए बुलाया गया था। दोनों पार्टियों के मेनिफेस्टो की एक-एक कॉपी प्रसाद को दिए जाने के साथ एक-एक कॉपी एडवोकेट जनरल को भेजी गई। फाइनेंस डिपार्टमेंट हर घोषणा पर वित्तीय भार देखकर बताएगा। जबकि एजी ऑफिस घोषणाओं को लागू करने में कानूनी सलाह देगा। या यूं कहें कानूनी पेचीदगियों से कमेटी को अवगत कराएगा। 15 दिन में इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद कमेटी की दूसरी मीटिंग होगी।

अंदर की बात...एचएसएससी को भर्तियों के लिए टाइम बाउंड

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन और हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकाली जाने वाली भर्तियों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए टाइड बाउंड करने पर चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि दोनों कमीशन से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा नकली बीज और नकली खाद बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही करने को लेकर चर्चा हुई। मीटिंग में जजपा की ओर से हर लोकसभा क्षेत्र में एक स्पोर्ट्स कॉलेज या स्पोर्ट्स सेंटर खाेले जाने की घोषणा पर मंथन हुआ। यदि कॉलेज खोला जाएगा तो वह एकेडमिक होगा। इसलिए यहां एक्सीलेंस सेंटर खोला जा सकता है। हर बुजुर्ग और महिलाओं की गांव में जाकर स्वास्थ्य जांच के मुद्दे पर जब चर्चा हुई तो सामने आया कि इसके लिए मोबाइल डिस्पेंसरी शुरू की जा सकती है। लेकिन इसके लिए फिर 500 डॉक्टरों की जरूरत पड़ेगी।

भाजपा ने 262, जजपा ने किए 160 वादे

भाजपा ने चुनाव में जनता से करीब 262 और जजपा ने 160 वादे किए हैं। भाजपा के ये वादे पूरे करने पर 32 हजार करोड़ तो जजपा के वादे पूरे करने के लिए 36 हजार करोड़ का अतिरिक्त खर्च चाहिए। इसलिए दोनों का मिलाकर एक कार्यक्रम तय किया जाना है।

इन वादों पर फंसेगा पेंच

जजपा- भाजपा के कुछ वादे अलग हैं। जजपा के ऐसे वादों में शामिल वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन को 5100 रुपए किया जाता है या नहीं। भाजपा ने महंगाई भत्ते के अनुसार पेंशन बढ़ाने का वादा किया था। इसी प्रकार जजपा ने बेरोजगारी भत्ता भी 11 हजार रुपए देने का वादा किया था। किसान कर्ज माफी पर भी पेंच फंस सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैठक की अध्यक्षता करते मंत्री अनिल विज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34wBZqi
via
भाजपा-जजपा की 33 घोषणाएं समान, 12 मिलती जुलती, किसान कर्ज माफी- पेंशन पर फंसेगा पेंच भाजपा-जजपा की 33 घोषणाएं समान, 12 मिलती जुलती, किसान कर्ज माफी- पेंशन पर फंसेगा पेंच Reviewed by Dibyendu on 16:13 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.