Breaking News

test

उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे रेडक्रास मेले

जिला भर में रेडक्रास सोसायटी के तहत सभी उपमंडलों में एक-एक रेडक्रास मेला आयोजित किया जाएगा। इनके आयोजन को लेकर जिला प्रशासन नेे सभी एसडीएम को इनके सफल आयोजन के लिए अपने-अपने स्तर पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नव गठित जिला रेडक्रास सोसायटी की एक बैठक यहां आयोजित की गई। डीसी ने कहा कि जिला स्तर पर रेडक्रास को सहयोग करने वाले दानी-सज्जनों को रेफरल ड्रॉ के माध्यम से भी आकर्षित किया जाता है। इस रेफरल ड्रा का परिणाम प्रतिवर्ष 15 अगस्त को रेडक्रास सोसायटी द्वारा निकाला जाता है जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। सोसायटी ने इस बार प्रथम पुरस्कार के रूप में एक कार तथा दूसरे पुरस्कार के रूप में मोटर बाइक देने का निर्णय लिया है।

बैठक में एडीसी रत्तन गौत्तम, एसडीएम अमित शर्मा, किरन भड़ाना, शिल्पी बेक्टा, डॉ. चिरंजी लाल व प्रदीप कुमार, एसी राज किशन भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37BJNsT
via
उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे रेडक्रास मेले उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे रेडक्रास मेले Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.