भास्कर न्यूज | अमृतसर
कोट बाबा दीप सिंह में सरकारी स्कूल के पास युवती का मोबाइल छीन भागने वाले को मौके पर ही पकड़ लिया। युवती ने घटना के समय आरोपी का गुट पकड़ लिया और वह मोटरसाइकिल से गिर गया, जबकि अन्य दो मौके से फरार हो गए। आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी रमनजीत सिंह के रूप में हुई है और मनदीप सिंह व डिप्टी अभी मौके से फरार हैं। राजबीर कौर ने पुलिस को जानकारी दी कि जब वह स्कूल के पास पहुंची तो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पास आए और मोबाइल छीन लिया, लेकिन उसने मोटरसाइकिल के पीछे बैठे रमनजीत का गुट पकड़ लिया और छोड़ा नहीं। इसके बाद मोटरसाइकिल गिर गया और दो आरोपी मौके से फरार हो गए। इतने में आसपास खड़े लोगों ने रमनजीत को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में डीसीपी डिटेक्टिव एमएस भुल्लर ने जानकारी दी कि थाना ए डिवीजन में 27 नवंबर को स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए एकता नगर चमरंग रोड निवासी प्रिंस उर्फ मोटा और साजन को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों से दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी रिकवर किया गया।
मारपीट करके युवक से छीनी नकदी: क्वार्टर की तरफ जा रहे चौक वेरका निवासी मुत्थुन पर तीन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया और उससे 10 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। प्रमोद शर्मा की शिकायत पर थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। प्रमोद ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने मित्थुन को 10 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद वह अपने क्वार्टर की तरफ जाने लगा। तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उसके पेट में कुछ मार जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उससे 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन छीना व फरार हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P25dXw
via
मोबाइल छीन भागे स्नैचर को खुद युवती ने दबोचा
Reviewed by Dibyendu
on
18:07
Rating:
No comments: