
अमृतसर | 11वीं पंजाब एनसीसी बटालियन ने एनसीसी-डे पर बाबा बकाला एरिया में नशा विराेधी रैली निकाली। इस दौरान एनसीसी के कैडेट नेे लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक किया गया। सरकारी सीसे स्कूल खिलचियां के प्रिंसिपल अमरीक सिंह, ग्रुप 175 एनसीसी (जेडी) के प्रमुख चीफ अफसर अश्विनी अवस्थी, सूबेदार मेजर कमलजीत सिंह, हवलदार अशोक यादव ने रैली को रवाना किया। स्कूल के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रमोद कुमार ने कहा कि इस रैली का मकसद प्रदेश के नौजवानों और आम नागरिकों को नशों के कुप्रभाव के बारे में जागरूक करते हुए उस से दूर रहने को प्रेरित करना है। इस दौरान रूपिंदर काैर, गुरबंता सिंह, शांता कपूर, हरजसमीत, चरनजीत सिंह, परमजीत काैर, भुपिंदर अादि माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZNQLb
via
No comments: