
बरनाला|बीवीएम इंटरनेशनल स्कूल बरनाला में कक्षा छठी तथा कक्षा सातवीं के बच्चों को डिजीटल भारत की जानकारी देने हेतु गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को डिजीटल शब्द का अर्थ बताते हुए आॅनलाइन खरीदारी के फायदे तथा नुकसानों के बारे में बताया गया। अध्यापिकाओं द्वारा पीपीटी दिखाकर बच्चों को अच्छे से समझाया गया। उन्होंने बताया कि बड़ा आसान हो गया है। आज कल हर कोई आॅनलाइन खरीददारी करता है। उन्हें इसमें भी बहुत सावधानी रखनी चाहिए। अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को आॅनलाईन साईटों के बारे में भी बताया जैसे स्नैपडील, जोमाटो, स्वीगी आदि। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन शुक्ला जी ने बच्चों को बताया कि डिजीटल इंडिया होने से जीवन आसान होने के साथ-साथ समय की भी बचत हो गई है, पर आॅनलाइन खरीददारी करते समय बहुत ध्यान रखना पड़ता है। आॅनलाइन कई साइटेें ऐसी होती हैं, जो गलत होती हैं। इसलिए पहले अच्छे से जांच पड़ताल के बाद ही किसी पर विश्वास करना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dq14Yi
via
No comments: