
बनूड़|नगर कौंसिल ने शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर कूड़ेदान लगाए गए हैं। शहर वासियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए कौंसिल ने 2 कूड़ेदान कौंसिल के दफ्तर के मुख्य गेट पर लगवाए हैं। इन कूड़ेदानों में आसपास के लोग अपने घरों का कचरा डालने लग गए हैं। अब इस कूड़ेदान का यह हाल है कि इसमें पड़े कचरे में बेसहारा पशु मुंह मार रहे हैं। इस वजह सो कौंसिल के मुख्य गेट के आगे बिखरा कचरा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार कौंसिल के मुलाजिमों को इन कूड़ेदानों को यहां से हटा देने के लिए कहा मगर कोई भी मुलाजिम इन कूड़ेदानों को हटाना अपनी जिम्मेवारी नहीं समझता। शहर वासियों ने कौंसिल अधिकारियों से मांग की है कि दफ्तर के गेट के आगे लगे कूड़ेदान को हटवा कर किसी दूसरी जगह लगवाया जाए। नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह खटड़ा ने कहा कि इन कूड़ेदान को जल्द यहां से हटवा दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ookx1S
via
No comments: