
पंचकूला | सतलुज सिक्स-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में मेजबान टीम ने टाइटल हासिल किया है। टीम सतलुज ने होम ग्राउंड पर गलती नहीं की और टीम ने मिनर्वा स्कूल को 1-0 से हराकर ट्रॉफी हासिल की। मैच के शुरुआत में दोनों टीमों ने अटैकिंग स्टार्ट की लेकिन डिफेंडर्स दीवार बनकर खड़े रहे। 15 मिनट तक गोल नहीं हो सका और इसके बाद सतलुज स्कूल बॉयज ने कई अच्छे मूव बनाए। मिनर्वा ने उन्हें रोके रखा और पहले हाफ के अंत तक बोर्ड पर स्कोर 0-0 ही रहा। दूसरे हाफ में सतलुज स्कूल ने फिर से बॉल पर कंट्रोल किया और अटैक को तेज किया। 10 मिनट मिनर्वा की टीम ने गलती की और सतलुज को मौका मिल गया। अंकुश देसवाल बॉल को ड्रिब्ल करते हुए आगे बढ़े और उन्होंने मिनर्वा को छकाते हुए बॉल को गोल में पहुंचा दिया। मिनर्वा पर पहला गोल हो गया और सतलुज स्कूल ने मैच को 1-0 से अपने नाम कर लिया। स्कूल प्रिंसिपल कृत सराय ने विजेता टीम को सम्मानित किया। गर्ल्स कैटेगरी में हॉली चाइल्ड टीम ने टाइटल हासिल किया टीम का मुकाबला मेजबान सतलुज स्कूल के साथ था। हॉली चाइल्ड ने आसानी के साथ मैच को 1-0 से जीता और टाइटल हासिल कर लिया। इससे पहले बॉयज सेमीफाइनल में मिनर्वा की टीम ने अपने ही स्कूल की बी-टीम का मुकाबला किया। मिनर्वा-ए ने मैच को 1-0 से जीता और रौशन कुमार ने इस जीत में गोल किया। सतलुज स्कूल ने सेंट सोल्जर स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rJ17eU
via
No comments: