Breaking News

test

कचरा प्रोजेक्ट के चलते शैड बनाने को लेकर कौंसिल में लोगों का रोष प्रदर्शन

मोरिंडा | एलआईसी दफ्तर के पास रविदास पार्क वार्ड नंबर 8 के पास नगर कौंसिल मोरिंडा की ओर से कचरा प्रोजेक्ट के लिए शैड बनाने के विरोध को लेकर मोहल्ला निवासियों की ओर से नगर कौंसिल दफ्तर में रोष प्रदर्शन किया गया। एएमई दमन दविंदर सिंह को मांग पत्र भी दिया गया। इस मौके टकसाली कांग्रेसी कैलाश कौशल और कामरेड काका राम ने बताया कि नगर कौंसिल की ओर से वार्ड नंबर 8 में कचरा प्रोजेक्ट के लिए शैड बनाई जा रही है। इससे वार्ड में गंदगी फैलेगी और कचरे से भयानक बीमारियां फैलने का भी डर लगा रहता है। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल की इस मनमानी को सहन नहीं किया जाएगा। कचरा प्रोजेक्ट शहर से बाहर बनाना चाहिए।

नगर कौंसिल दफ्तर में रोष प्रदर्शन करते मोहल्ला निवासी।

वार्ड-8 में शैड बनेगी, कचरा प्रोजेक्ट रतनगढ़ और सब्जी मंडी मोरिंडा में बनाई जाएगी : अशोक पथरिया

नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया ने कहा कि सरकार की ओर से कचरा प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट जारी की गई है। जिसके तहत शहर में चार जगहों पर कचरा प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 8 में केवल शैड बनाया जाएगा। जबकि कचरा प्रोजेक्ट रतनगढ़ और सब्जी मंडी मोरिंडा में बनाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Morinda News - demonstration of people39s anger in council for making shad due to garbage project


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35NQnLg
via
कचरा प्रोजेक्ट के चलते शैड बनाने को लेकर कौंसिल में लोगों का रोष प्रदर्शन कचरा प्रोजेक्ट के चलते शैड बनाने को लेकर कौंसिल में लोगों का रोष प्रदर्शन Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.