Breaking News

test

तेजरफ्तार टिपर स्वीट की दुकान में घुसा

लालडू| अंबाला नारायणगढ़ रोड पर हंडेसरा के समीप एक तेज रफ्तार ओवरलोड टिपर वहां स्थित एक स्वीट शॉप में जा घुसा। दुकान में टकराने से पहले टिपर ने एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में लिया। इससे दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी मुताबिक शनिवार सुबह नारायणगढ़ रोड से हंडेसरा क्रशर जोन की तरफ आ रहे एक ओवरलोड टिपर मोड़ के समीप जग्गी स्वीट्स नामक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि दुकान के बाहर कुर्सी, टेबल पर कोई ग्राहक मौजूद नहीं थे। हादसे में दुकान का फर्नीचर और खाने-पीने का अन्य सामान समेत काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

इसमें दिख रहा है कि पत्थरों से ओवरलोड टिपर सीधा जाने की वजह दुकान में जा घुसा। दुकान मालिक ने पुलिस में टिपपर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस बीच जगदीश स्वीट्स के मालिक राजेंद्र सिंह, काका सिंह, राकेश, रामलाल, पप्पू, जगजीवन, श्यामलाल, मनजीत सिंह, विक्की, रामदेव, अरमान, गुरजंट सिंह, इंद्रपाल समेत आसपास गांव के लोगों ने मांग की है कि इस क्षेत्र में ओवरलोड होकर तेज रफ्तार से चल रहे टिपरों पर पुलिस और प्रशासन नकेल कसे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33EZLz3
via
तेजरफ्तार टिपर स्वीट की दुकान में घुसा तेजरफ्तार टिपर स्वीट की दुकान में घुसा Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.