
गांव टौंसा में मनरेगा मजदूरों की मांगों व उन्हें पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए सरपंच बलवीर सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक में पंचायत सदस्यों और मनरेगा मजदूरों ने मांगों पर विचार-चर्चा की। कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश महासचिव करन सिंह राणा ने कहा कि गांवों में पिछले दो माह से मनरेगा का काम बंद होना चिंता का विषय है। इस संबंधी 22 अक्टूबर को बलाचौर के एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अगर 2 दिसंबर से काम शुरू न हुआ तो बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना देकर रोष व्यक्त किया जाएगा। वर्करों ने मांग की कि काम में रुकावट डालने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। बैठक में कृष्ण कुमार, स्वर्ण सिंह, मोहन सिंह, मनोहर लाल, कमल कुमार, मोहन लाल भाटिया, ज्ञान चंद, रजनी वर्मा, प्यारो, कमलेश कौर मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33xwczK
via
No comments: