उन्होंने कहा कि कानून मनुष्य के लिए ही बनाए गए हैं इसे समझना व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। व्यक्ति की नकारात्मक सोच एवं गलत कार्यों को रोकने के लिए ही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश का न्यायिक सिस्टम आजाद है इस पर न तो किसी राजनीति का दबाव चलता है व न ही सिफारिश चलती है। सिक्का ने अपील की कि हमें अपने अधिकार प्राप्त करने के साथ कर्तव्य भी पूरे करें। कुसुम खुंगर ने कहा कि हमें सभी को संविधान को समर्पित होकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुनिश्चित करने और भाईचारा बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प कार्य करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए ही देश का संविधान लिखा गया है इस प्रक्रिया में लड़कियो, बुजुर्गों व विकलांगों को राहत प्रदान की गई है। विश्व में आज ऐसे मुल्क भी है जहां लड़कियों का निकलना दूभर है लेकिन हमारे देश में कानून प्रक्रिया के चलते हमारी बहु बेटियां आजादी की सांस ले रही है। इस अवसर पर संविधान की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बैनर व लिट्रेचर का विमोचन किया गया। एडवोकेट देसराज कम्बोज ने कहा कि नालसा और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रिंसिपल सुरेन्द्र मिगलानी ने अध्यापकों व विद्यार्थियों से भारतीय संविधान का संदेश घर-घर पहुंचाने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों व अध्यापकों को राष्ट्रीय की एकता व अखंडता की शपथ दिलवाई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37FTbM1
via
अध्यापक और विद्यार्थियों ने संविधान की 70वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता की शपथ ली
Reviewed by Dibyendu
on
18:07
Rating:
No comments: