Breaking News

test

कलश यात्रा से शुरू हुई श्री राम कथा

उत्तर भारत में पहली बार अखंड होम आत्मक श्री राम यज्ञ एवं श्री राम कथा महोत्सव की आज शहर में शुरूआत हुई। श्री राम मंदिर स्त्री सत्संग सभा, पंचकूला की ओर से श्री राम मंदिर, सेक्टर 2 में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके आरंभ में शनिवार को स्त्री सत्संग सभा ने एक विशेष कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया। इसमें 171 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। श्री राम मंदिर, सेक्टर 2 से शुरू हुई कलश सात्रा सेक्टर 4 होते हुए वापस सेक्टर 2 के मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई। यशपाल गोयल ने सह परिवार सहित ध्वज पूजन की रस्म में हिस्सा लिया। इसके बाद सुभाष मित्तल वा संजय मित्तल ने परिवार सहित मंडप प्रवेश किया। पूजा अर्चना के दौरान राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची और व्यास गद्दी से महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कथा के दौरान शिव पार्वती विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से मन को शांति प्राप्त होती है और सभी विपदाएं दूर होती है उन्होंने राम जन्म से कथा शुभारंभ की। उन्होंने कहा जो इस कथा को सुनता है उसके मनोरथ पूर्ण होते हैं। शिवपुराण में इसकी अति महत्ता बताई गई है। इस मौके पर संरक्षक बृजलाल गर्ग, प्रधान पवन मित्तल, श्याम लाल बंसल, विजय गर्ग, विजय अग्रवाल, विनीत जैन, अशोक गुप्ता, पंडित चंडी प्रसाद व अन्य लोग उपस्थित हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - shri ram katha started with kalash yatra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OZ2hLw
via
कलश यात्रा से शुरू हुई श्री राम कथा कलश यात्रा से शुरू हुई श्री राम कथा Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.