
हमीरपुर|यहां ठोस कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी हरिकेश मीणा ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी नगर परिषदें अपनी आय व व्यय में अंतर को कम करते हुए सेल्फ सस्टेनेबल बनने की दिशा में कारगर कदम उठाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर परिषदें अपनी भाड़ा, किराया संग्रहण व्यवस्था में भी और सुधार लाएं ताकि आय के साधन बढ़ाए जा सकें। नगर परिषद हमीरपुर, सुजानपुर तथा नादौन के कार्यकारी अधिकारी व परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। अगर कोई मकान मालिक किराएदारों के बारे में अपुष्ट जानकारी देता है अथवा छिपाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37DdN7L
via
No comments: