Breaking News

test

2 अलॉटियों को नोटिस, 15 दिन में ब्याज सहित बकाया नहीं दिया तो अलाॅटमेंट रद्द

नगर निगम ने डिफॉल्टरों से अपनी बेची गई प्रॉपर्टी जब्त करने की तैयारी कर ली है। एस्टेट विभाग की रिपोर्ट पर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने शहीद भगत सिंह मार्केट के 2 अलॉटियों को 15 दिन में ब्याज सहित बकाया रकम जमा करवाने का नोटिस जारी करने के हुक्म दिए हैं। ऐसा नहीं करने की सूरत में उनकी अलॉटमेंट रद्द करके जमा करवाई गई रकम जब्त करते हुए बूथ दोबारा से खुली बोली के जरिए नीलाम किए जाएंगे। आईडीएच मार्केट और शहीद भगत सिंह मार्केट के कुछ अलॉटियों की तरफ ही निगम का करीब 35 करोड़ रुपए बकाया है। निगम कमिश्नर की हिदायतों पर एस्टेट विभाग की तरफ से शहीद भगत सिंह एक्सटेंशन मार्केट के दो बूथों को 15 दिन में ब्याज सहित बकाया राशि जमा करवाने के नोटिस भेजे जाएंगे। इसमें बूथ नंबर-15 14 अगस्त 2007 को 17,80,600 रुपए (ब्याज राशि अलग) में अलाॅट किए गया था। इसका कुल रकबा 15.35 वर्ग/गज है, जबकि अलाॅटी की तरफ से अभी तक बकाया राशि खड़ी है। वहीं यह बूथ निगम की रिपोर्ट के मुताबिक मौके पर खाली पड़ा हुआ है। इसी तरह से बूथ नंबर 117 भी 14 अगस्त, 2007 को अलाॅट किया गया था। इस बूथ का कुल रकबा 15.35 वर्ग/गज है और 16,88,500 रुपए (ब्याज राशि अलग) में अलाॅट किया गया था। दफ्तर के रिकार्ड मुताबिक इसकी 25 फीसदी राशि जमा करवाई गई थी, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई। डिपार्टमेंट की तरफ से पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक बूथ की जगह पर अवैध दुकान का निर्माण भी किया गया है। एस्टेट विभाग ने इन बूथों को सील करने के लिए निगम कमिश्नर से इजाजत मांगी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L5jGkp
via
2 अलॉटियों को नोटिस, 15 दिन में ब्याज सहित बकाया नहीं दिया तो अलाॅटमेंट रद्द 2 अलॉटियों को नोटिस, 15 दिन में ब्याज सहित बकाया नहीं दिया तो अलाॅटमेंट रद्द Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.