जानकारी मुताबिक आरोपी की पहचान 21 वर्षीय नंद किशोर 21 पुत्र पारस यादव निवासी बंधवाँ टोला जिला बेतिया, बिहार के तौर पर हुई है जो फिलहाल बालाजी नगर, डेराबस्सी में किराए पर रहता था। तफ्तीश अफसर एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को उक्त नौजवान बहला फुसला कर घर से भगा कर ले गया था। लड़की के पिता ने अपने बयानों में बताया था कि लड़की अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह देखा तो वह अपने कमरे में नहीं थी। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर लड़की की काफ़ी खोज की व बाद में पता लगा कि उक्त आरोपी नंद किशोर लड़की को विवाह का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। आरोपी पेंटर का काम करता है और लड़की के घर समीप किराये के मकान में रह चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OC44Hq
via
नाबालिग समेत अारोपी एक हफ्ते के बाद ऋषिकेश से काबू
Reviewed by Dibyendu
on
18:02
Rating:
No comments: