
अमृतसर | उप्पल न्यूरो अस्पताल की आेर से एफसीआई कार्यालय अमृतसर में नि:शुल्क न्यूरो चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सलिल उप्पल ने एफसीआई कर्मचारियों का चेकअप कर फिटनैस टिप्स भी दिए। कैंप में दिमाग, रीड की हड्डी, अधरंग, मिर्गी, सिर की चोट, हाथों-पैरों का कांपना, नींद न आना आदि रोगों की जांच कर मरीजों को दवा दी गई। डॉ. उप्पल ने कहा कि बहुत से लोग डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रैशर, मोटापा आदि रोगों से ग्रस्त हैं। इस दौरान एफसीआई जिला प्रबंधक अधिकारी पीसी मीरा, प्रबंधक दविंदर सिंह, स्वर्ण शर्मा, कर्मचारी, पायल, राजकुमार, बलकार सिंह, मीना रानी, जसवंत राय, ऋत गुप्ता, कुलदीप सिंह, हरजीत, दर्शन आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R2ZGTk
via
No comments: