
पातड़ां|भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां अाैर भारती किसान यूनियन एकता डकौदा ने उप पुलिस कप्तान दफ्तर के बाहर धरना दिया। ब्लॉक प्रधान अमरीक सिंह घग्गा ने कहा कि सरकार ने किसानों पर पराली जलाने के जो केस दर्ज किए हैं, इन्हें जल्द रद किया जाए। ब्लॉक प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि जो किसानों पर केस दर्ज किए गए हैं वो एनजीटी के की हिदायतों के मुताबिक गलत हैं। किसान मजबूरी में पराली जला रहे हैं। अगर सरकार ने किसानों पर दर्ज पर्चे रद नहीं किए तो संघर्ष तेज किए जाएंगे। यहां बलविन्दर सिंह, दर्शन सिंह, रघबीर सिंह, गुरचरन सिंह, डॉ. हरदेव सिंह, कुलदीप सिंह, राजविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, बूटा सिंह मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37EgrtT
via
No comments: