Breaking News

test

डॉ. नरेश और पंकज को मिलेगी आॅनर्ज काजा डिग्री

जीएनडीयू ने 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कनवोकेशन में डॉ. नरेश त्रेहन और पंकज कपूर को आॅनर्ज काज देने की घोषणा की है। वीरवार हुई सिंडीकेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतर धर्म केंद्र के बारे में बताते हुए वीसी डॉ. जसपाल संधू ने बताया कि केंद्र ने ग्रांट जारी कर दी है। अमृतसर में आ रहे सैलानियों को यूनिवर्सिटी में एक जगह पर सभी धर्मों के रिवायती संगीत सुनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यूनिवर्सिटी को मिले चार स्पोर्ट्स केंद्रों के बारे में बताया कि केंद्र सरकार से एथलेटिक्स, तीरअंदाजी, साइक्लिंग और तैराकी के लिए केंद्र मिल हैं। इसकी ग्रांट की पहली किस्त आ गई है और अब 10 से 12 साल के खिलाड़ियों को चुना जाएगा। इसके साथ ही 13 पीएचडी थीसिस को प्रवानगी दी गई है। उन्होंने डॉ. त्रेहन के बारे में बताया कि वह मेदांता हार्ट इंस्टीट्यूट में चेयरमैन हैं और इस क्षेत्र में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। वहीं पंकज कपूर का फिल्म इंडस्ट्री में योगदान सराहनीय है। अंत में प्रो. संधू ने सभी का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

कनवोकेशन में मौजूद डॉ. जसपाल संधू और अन्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - dr naresh and pankaj will receive honors degree


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Ku3Cg
via
डॉ. नरेश और पंकज को मिलेगी आॅनर्ज काजा डिग्री डॉ. नरेश और पंकज को मिलेगी आॅनर्ज काजा डिग्री Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.