Breaking News

test

एआईजी विजिलेंस की जांच बदलने की मांग गृह सचिव को नोटिस

एआईजी विजिलेंस आशीष कपूर के खिलाफ दुष्कर्म मामले की जांच आईजी कुंवर विजय प्रताप से वापस लेकर किसी अन्य एजेंसी को दिए जाने की मांग पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के गृह सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जस्टिस अरविंद सिंह सांगवान ने मामले पर 20 जनवरी के लिए सुनवाई तय की है। आशीष कपूर की तरफ से दाखिल याचिका में कहा गया कि पीड़ित महिला ने एक मामले में सुनवाई के दौरान ट्रायल कोर्ट में कहा कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया है। कहा गया कि अमृतसर जेल सुपरिटेंडेंट रहते याची ने उसके साथ दुष्कर्म किया। याचिका में कहा गया कि महिला आपराधिक पृष्ठभूमि की है और कई मामलों में नामजद होने के साथ कोर्ट से सजायाफ्ता भी है। याची की छवि को खराब करने और उसे झूठा फंसाने के लिए महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। महिला ने उसे आपराधिक मामलों से बाहर निकालने के लिए मदद मांगी थी। मदद से इंकार करने पर महिला ने रंजिश के चलते झूठे आरोप लगा दिए। महिला की शिकायत पर स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल थाने में एक मई को केस दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को दी गई जो उन्हें इस मामले में दोषी मानते हुए ही जांच कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KWEJFP
via
एआईजी विजिलेंस की जांच बदलने की मांग गृह सचिव को नोटिस एआईजी विजिलेंस की जांच बदलने की मांग गृह सचिव को नोटिस Reviewed by Dibyendu on 17:49 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.