Breaking News

test

ज्वालामुखी में भारी भरकम पार्किंग फीस वसूलने पर श्रद्धालुओं ने जताया ऐतराज

प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक शक्तिपीठ ज्वालामुखी में नगर परिषद द्वारा वाहन खड़े करने के लिए ली जा रही भारी भरकम पार्किंग फीस को लेकर श्रद्धालुओं ने कड़ा ऐतराज किया है।

सामाजिक संस्था ब्रिलियंट क्लब, हिंद संग्राम परिषद तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं ने इस बढ़ौतरी पर रोष व्यक्त किया है। इन संस्थाओं का कहना है कि गत कुछ माह से ज्वालामुखी बस अड्डा व इसके सामने पुराना बस अड्डा पर स्थित परिषद की पार्किंग में वाहन पार्क करना अब मानों आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन स्थलों पर एक घंटे तक वाहन पार्क करने के लिए 59 रुपए तथा एक घंटा से अधिक समय के लिए 118 रुपए वसूले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इतनी पार्किंग फीस तो प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर भी नहीं है।

कई बार मंदिर में लाइनें इतनी लंबी होती हैं कि घंटों तक लोग माता के दर्शन नहीं कर पाते, ऐसे में कैसे कोई एक घंटे में दर्शन करके लौट सकता है। लोगों का कहना है कि वृद्ध लोगों की सहूलियत के हिसाब से यह पार्किंग स्थल लोगों के लिए काफी अनुकूल है, इसीलिए ऐसे लोगों की मजबूरी का फायदा नगर परिषद द्वारा उठाया जा रहा है। लोगों ने बताया कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी इस निर्णय से काफी असुविधा हो रही है। वहीं इन पार्किंग स्थलों पर फीस को लेकर रोजाना झगड़े हो रहे हैं।

लोगों ने जनहित में इस फीस वृद्धि को तुरंत वापिस लेने की मांग की है। इस संबंध में ज्वालामुखी के एसडीएम अंकुश शर्मा ने बताया कि नगर परिषद को इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि हाउस की आगामी बैठक में समस्या का समाधान हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35Aq7E0
via
ज्वालामुखी में भारी भरकम पार्किंग फीस वसूलने पर श्रद्धालुओं ने जताया ऐतराज ज्वालामुखी में भारी भरकम पार्किंग फीस वसूलने पर श्रद्धालुओं ने जताया ऐतराज Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.