
अमृतसर | भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार के खाली खजाने पर कटाक्ष करते हुए वित्तमंत्री मनप्रीत बादल से त्याग मांगा। उन्होंने कहा कि अगर बादल इस्तीफा नहीं देते ताे कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें मंत्रिमंडल से अविलम्ब बाहर का रास्ता दिखाएं, जबकि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल है। कैप्टन सरकार की नीतियों के कारण पंजाब पर इस समय 2.16 लाख करोड़ का कर्जा है, जिसका 17,669 करोड़ रुपए ब्याज दिया जाता है। चुघ ने राज्य के संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल बीपी बदनौर से मांग की कि वह कैप्टन सरकार को पंजाब की बिगड़ी आर्थिक स्थिति पर शीघ्र श्वेत पत्र जारी करने के निर्देश दें। इस दौरान जिला सचिव नरेंदर शेखर लूथरा, मंडल प्रधान रोमी चोपड़ा, चंद्रशेखर शर्मा, राजिंदर, विवेक वोहरा, विपुल जैन आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R3MLR1
via
No comments: