Breaking News

test

नाबालिगों को नौकरी पर रखने वालों पर होगी कार्रवाई

नादौन | नादौन पुलिस ने नाबालिग बच्चों को व्यापारिक संस्थानों या अन्य माध्यमों से नौकरी पर रखने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान आरंभ किया है। इस संबंध में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने बच्चों को नौकरी पर रखने वालों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई भी नियमों की उल्लंघना करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके विरूद्ध चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि इस संबंध में एक विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि क्षेत्र भर के कई ढाबों, दुकानों व घरों आदि में नाबालिग बच्चों को काम पर रखा गया है, जो कानूनन अपराध है। इतना ही नहीं यह भी पता चला है कि ऐसे बच्चों से जरूरत से भी अधिक काम करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को काम पर रखने वाले जितने दोषी हैं, उतने ही दोषी उनके अभिभावक भी हैं। चाइल्ड लेबर एक्ट में ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही का प्रावधान है। उन्होंने ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि किसी के पास भी ऐसे बच्चे पाए गए तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। स्कूल प्रबंधकों को भी चेतावनी दी है कि स्कूल बसों व संबंधित अन्य वाहनों में नियमानुसार व्यवस्था की जाए। बच्चों की सुरक्षा के मध्यनजर कहीं कोई कमी ना रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34mxIFM
via
नाबालिगों को नौकरी पर रखने वालों पर होगी कार्रवाई नाबालिगों को नौकरी पर रखने वालों पर होगी कार्रवाई Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.