Breaking News

test

हमें अपने समाज और देश को नशामुक्त करने के लिए उचित कदम उठाने होंगे : रणवीर कौर

गांव बागड़िया में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रणवीर कौर की अगुवाई में नशे के बुरे प्रभावों पर जागरूकता संबंधी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें समूह आंगनबाड़ी सेंटर के वर्करों और इलाका निवासियों को संबोधन करते हुए रणवीर कौर ने कहा कि नशे के बुरे प्रभावों के कारण सारा समाज बीमार हो रहा है जिस कारण लोग अपना काम कार छोड़ चुके हैं। नशे की इस बीमारी के कारण और नशा पूर्ति करने के लिए युवा पीढ़ी लूट चोरी की वारदातों को भी अंजाम देने लगी है, जिसके कारण देश में क्राइम भी बढ़ रहा है। देश का भविष्य मानी जाने वाली नौजवान पीढ़ी नशे की दलदल में बहुत बुरी तरह धंस चुकी है। इस कारण समाज उन्नति नहीं कर रहा है। जिसका असर पूरे देश पर पड़ रहा है। हमें अपने समाज और देश को नशा मुक्त करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी सेंटर के वर्करों से अपील की कि हमें लोगों के घरों में नशे के बुरे प्रभावों से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जिससे क्राइम में कमी के साथ-साथ हम एक अच्छे समाज का सृजना भी कर सकेंगे।

बागड़िया गांव में सेमिनार को संबोधित करते हुए रणवीर कौर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AMARGARH News - we have to take appropriate steps to de addiction our society and country ranveer kaur


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OU5UST
via
हमें अपने समाज और देश को नशामुक्त करने के लिए उचित कदम उठाने होंगे : रणवीर कौर हमें अपने समाज और देश को नशामुक्त करने के लिए उचित कदम उठाने होंगे : रणवीर कौर Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.