पारंपरिक खेलें...जो समय के साथ खो गईं, बच्चों ने खेली कोकला छपाकी, बांदर कीला, अड्डी टप्पा, नदी किनारा
भास्कर संवाददाता | बंगा
स्थानीय चरन कंवल कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों को पुरानी कल्चरल खेलों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को प्रिंसिपल दया सचदेवा की देखरेख में खेल आयोजन करवाया गया। सचदेवा ने बताया कि आयोजन में विद्यार्थियों ने स्टेच्यू, कोकला छपाकी, बांदर कीला, पिट्ठू गेम, अड्डी टप्पा, नदी किनारा आदि खेलें करवाई गईं, जिनमें भाग लेकर विद्यार्थियों ने जहां पुरानी खेलों को जाना वहीं, उन्होंने इन खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। खेल आयोजन के बाद विद्यार्थियों को पुरानी सदाबहार गायिकाओं सुरिंदर कौर तथा गुरमीत बावा के गीत सुनाकर बच्चों का मनोरंजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए खाने-पीने के स्टाल लगाए गए, जिनमें गोलगप्पे, टिक्की, दही भल्ले, भेल पूरी आदि खाने का लुत्फ उठाया। मौके पर स्कूल कमेटी प्रधान जसवंत कौर, डा. कंवलजीत कौर द्वारा खेल आयोजन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैप्टन हरबंस सिंह, राजविंदर, गुरप्रीत रमां, राजिंदर, दीक्षा, मनदीप, रविंदर, किरनप्रीत सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
हैडो बेट के सरकारी प्राइमरी स्कूल में वार्षिकोत्सव बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति, प्रिंसिपल ने किया सम्मानित
भास्कर संवाददाता | काठगढ़
गांव हैडो बेट के सरकारी प्राइमरी स्कूल में स्कूल के वार्षिकोत्सव का आयोजन प्रिंसिपल प्रवीन कौर की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम में जहां शिक्षा व खेल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रिंसिपल प्रवीन कौर द्वारा विद्यार्थियों की प्राप्तियों के संबंध में उपस्थिति को जानकारी दी गई। इसके बाद स्कूल विकास में सहयोग देने वाले दानी सज्जनों सहित मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेषतौर पर मौजूद रहे यूथ क्लब के प्रधान भीम सिंह ने स्कूल को स्मार्ट बनाने के लिए प्रोजैक्ट लगाकर देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मौके पर जसवंत सिंह, सरवण सिंह, सरपंच अर्जुन, गुरमेल सिंह, मेजर सिंह, कुलविंदर कौर, इंद्रजीत कौर, कुलजीत कौर, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।
स्कूल विकास में सहयोग देने वालों का सम्मान करते हुए स्कूल स्टाफ सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33rP0An
via
पारंपरिक खेलें...जो समय के साथ खो गईं, बच्चों ने खेली कोकला छपाकी, बांदर कीला, अड्डी टप्पा, नदी किनारा
Reviewed by Dibyendu
on
18:07
Rating:
No comments: