बंगाल की खदान में फंसे थे मजदूर, 2.5 मीटर का स्टील का कैप्सूल बना बचाई थीं 64 जानें, तभी से कहलाए कैप्सूल मैन
इनके प्रयास को पहले सरकार ने विरोध किया, सफल होने पर सराहा
ऐसे इजात हुआ था कैप्सूल...उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई बोर खोदे, जिससे खदान में फंसे मजदूरों तक जिंदा रहने खाना-पीना पहुंचाया जा सके। तब उन्होंने एक 2.5 मीटर का लंबा स्टील का एक कैप्सूल बनाया और उसे एक बोर के जरिए खदान में उतारा। वे माइन में उतरे। लोगों और सरकार ने विरोध भी किया, लेकिन जसवंत ने किसी की बात मानते हुए रेस्क्यू जारी रखा।
6 घंटे में बाहर निकाला लोगों को
उनके दिए आइडिया से खदान में से एक-एक कर लोगों को उस कैप्सूल के जरिए 6 घंटे में बाहर निकाल लिया गया। जब तक सभी 64 लोगों को खदान से बाहर नहीं निकाल लिया गया, जसवंत खुद बाहर नहीं आए। इसके बाद सभी ने उनके प्रयास को सराहा।
फिल्म के लिए भी हो चुका कांट्रेक्ट साइन
अजय देवगन 2017 में कैप्सूल मैन से मिले थे। उनकी शख्सियत से इंस्पायर होकर अजय देवगन ने घोषणा कर दी थी कि वह कैप्सूल मैन पर फिल्म बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने इंजीनियर गिल के साथ कांट्रेक्ट भी साइन कर लिया था। अजय के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी उन पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rxpvju
via
बंगाल की खदान में फंसे थे मजदूर, 2.5 मीटर का स्टील का कैप्सूल बना बचाई थीं 64 जानें, तभी से कहलाए कैप्सूल मैन
Reviewed by Dibyendu
on
17:49
Rating:
No comments: