Breaking News

test

भाखड़ा डैम के पानी पर नियंत्रण के लिए सांसद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने रोपड़ और आनंदपुर साहिब क्षेत्रों में बाढ़ से होने वाले नुकसान को लेकर हिमाचल प्रदेश में डैमों का निर्माण करने तथा मौजूदा डैमों की निगरानी किए जाने की मांग की है। सांसद तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मुलाकात कर पंजाब के रोपड़ और श्री आनंदपुर साहिब के निचले इलाकों को बाढ़ से बचाने के लिए ऐसे डैमों की जरूरत पर जोर दिया। सांसद ने मंत्री का ध्यान इस वर्ष सितंबर के महीने बाढ़ के चलते हुई तबाही की तरफ दिलाया। उन्होंने कहा कि जहां भाखड़ा नंगल डैम में पानी को नियंत्रित किया जाता है और नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा को आंक पाना मुमकिन होता है, वहीं पर सरसा, स्वां व सिसवां नदी जैसी नदियों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। यह डैमों के निर्माण व उनमें पानी के स्तर की निगरानी से हो सकती है। सांसद तिवारी ने मंत्री से मामले को लेकर गहराई से विचार करने की अपील की।

सांसद मनीष तिवारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मुलाकात करते हुए। भास्कर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ropar News - mp tiwari met union minister shekhawat to control bhakra dam water


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L4YhYy
via
भाखड़ा डैम के पानी पर नियंत्रण के लिए सांसद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात भाखड़ा डैम के पानी पर नियंत्रण के लिए सांसद तिवारी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से की मुलाकात Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.