Breaking News

test

केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस आयोजित

वायु सेना स्थल बरनाला स्थित केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेल-कूद दिवस का आयोजन बहुत ही जोश और उत्साह के साथ किया गया। समारोह का उद्घाटन वायु सेना स्थल के स्टेशन कमांडर ग्रुप कप्तान मनीष सबरवाल द्वारा धव्जारोहण और तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने विद्यालय के चारों सदनों से सलामी ली। तत्पश्चात प्राथमिक विभाग के नन्हे-मुन्हे छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं की फ्लैट रेस, ऊंची कूद, डिस्क थ्रो, शॉटपुट और रिले रेस आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के अविभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में विजेता खिलाडियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। शिक्षण एवं खेल-कूद के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए विद्यालय के शिक्षक तरनजीत सिंह, सुरुचि शर्मा, सिंदर सिंह एवं वासदेव शर्मा को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य कुलबीर सिंह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qQWv6x
via
केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस आयोजित केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद दिवस आयोजित Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.