Breaking News

test

सीएमओ ने पत्रकारों को बांटे आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के कार्ड

आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना का लाभ अब पीले और गुलाबी कार्ड होल्डर पत्रकारों को भी मिलेगा। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एचएन शर्मा ने इस योजना के कार्ड जिले के पत्रकारों को बांटे। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरबत सेहत बीमा योजना के तहत पंजाब के सभी पत्रकारों को कवर किया गया है। इसके तहत अब यह सभी पत्रकार सरकारी और गैरसरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा ले सकेंगे। यह योजना अब पत्रकारों के परिवारों को भी सेहत सुरक्षा मुहैया करवाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में सूचीबद्ध किए सरकारी अस्पतालों में सिविल अस्पताल रोपड़, एसडीएच आनंदपुर साहिब, सीएचसी भरतगढ़, सीएचसी नूरपुरबेदी, सीएचसी मोरिंडा, सीएचसी चमकौर साहिब और 11 प्राइवेट सूचीबद्ध अस्पतालों में रोपड़ के परमार अस्पताल, सांघा अस्पताल, शर्मा आई अस्पताल, मैक्स अस्पताल रोपड़, पन्नू अस्पताल आदि शामिल हैं। इसके साथ ही स्वास्तिक आरोग्य भनुपली, गुरदेव अस्पताल नूरपुरबेदी, आनंदपुर साहिब के 3 अस्पताल, जिनमें साईं अस्पताल, कैलाश अस्पताल, श्री गुरु तेग बहादर अस्पताल और नंगल के श्री कृष्णा नेत्रालय आदि शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L58R1C
via
सीएमओ ने पत्रकारों को बांटे आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के कार्ड सीएमओ ने पत्रकारों को बांटे आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के कार्ड Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.