फतेहगढ़ शुक्रचक्क में पंचायती जमीन पर गिरजाघर की कार्रवाई को पूरा करने के आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
मुनव्वर मसीह ने कहा कि अल्पसंख्यक भाईचारे को आती मुश्किलों के निपटारे को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने गांव फतेहगढ़ शुक्रचक्क में पंचायती जमीन पर बनते गिरजाघर की कार्रवाई को मुकम्मल करने के आदेश दिए और कहा कि यह जमीन संबंधित भाईचारे को मुहैया करवाई जाए और इसकी बनती रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर-अंदर कमीशन को पहुंचाई जाए।
अधिकारियों को रामबाग में बने गिरजाघर में नई टाइलें लगाने की भी हिदायत
मुनव्वर मसीह ने अधिकारियों को हिदायत की कि रामबाग में बने गिरजाघर में नई टाइलें लगाई जाएं। चेयरमैन ने पेंडिंग मामलों में सुल्तानविंड में सांझे ईसाई कब्रस्तान का कब्जा देने संबंधी भी जिला अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
मसीह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह बच्चों को प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप संबंधी सारा डाटा जल्द से जल्द अपलोड करें, ताकि बच्चों को बनता वजीफा समय पर दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को अभी तक वजीफा नहीं मिला है की रिपोर्ट बनाकर कमीशन को जल्द से जल्द सौंपी जाएं। उन्होंनअधिकारियों को कहा कि बैकवर्ड जाति के सर्टिफिकेट जल्द बनाए जाएं। बैठक में एडीसी हिमांशु अग्रवाल, सहायक कमिश्नर शिकायते अलका कालिया, नगर निगम एडिश्नल कमिश्नर संदीप रिषी, एसडीएम शिवराज सिंह बल, एसडीएम सुमित मुद्द, एसडीएम दीपक भाटिया, डीसीपी जगमोहन सिंह, जिला भलाई अधिकारी पल्लव श्रेष्ठा के अलावा अलग-अलग विभागों के मुखी मौजूद थे।
अधिकारियों के साथ बैठक करते मुनव्वर मसीह। -भास्कर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XQvqfY
via
फतेहगढ़ शुक्रचक्क में पंचायती जमीन पर गिरजाघर की कार्रवाई को पूरा करने के आदेश, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
Reviewed by Dibyendu
on
17:59
Rating:
No comments: