
अबोहर|टीचर क्लब अबोहर ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित एक दिवसीय बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राइमरी स्तर के बच्चों के लिए सुंदर लेखन, पेंटिंग, गीत एवं कविता उच्चारण मुकाबले, अपर प्राइमरी स्तर के बच्चों के लिए कविता उच्चारण, भाषण, रचनात्मक लेखन एवं पेंटिंग मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में 20 स्कूलों के लगभग 150 विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह का उद्घाटन सरकारी मॉडल हाई स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र मिगलानी, राकेश रहेजा, प्रेम सिडाना, रमेश जग्गा, भूपेंद्र उतरेजा, बलदेव कौर एवं भगवंत भठेजा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। मुकाबलों के विजेताओं को इनाम बांट कर सम्मानित किया गया। समारोह के आरंभ में क्लब के सचिव राकेश रहेजा ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया एवं क्लब की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका डीसी वर्मा, रमेश जग्गा, सुभाष वर्मा, पूजा कालड़ा, विजयंत जुनेजा, राजिंद्र, कमिकर सिंह, स्मिता वाटस, कश्मीरी लूना ने निभाई। समारोह के दौरान क्लब द्वारा एनएमएम के लिए गए टेस्ट के पहले स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। समारोह को सफल बनाने में डॉ. सर्बजीत सिंह, लक्षमीकांत, श्रीराम, मोहन लाल, मुकेश गर्ग, भारती, दीपक कुमार का सहयोग रहा। मंच संचालन भगवंत भठेजा एवं प्रोजेक्ट इंचार्ज भूपेंद्र उतरेजा द्वारा किया गया।
ये बच्चे रहे विजेता
कविता उच्चारण में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल निहालखेड़ा की ज्योति बाला ने पहला, भाषण प्रतियोगिता में मदर टरेसा की कशिश बत्रा ने पहला, पेंटिंग मुकाबले में ससी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) के कर्मजीत सिंह ने पहला, मौलिक लेख मुकाबलों में डीएवी हरिपुरा के नोबलजीत ने पहला स्थान हासिल किया। गीत गायन के प्राइमरी वर्ग में जोधपुर के सरकारी स्कूल के हीरा सिंह ने पहला, सुंदर लेख में मायदेवी स्कूल केराखेड़ा की जैसमीन ने पहला, पेटिंग में सरकारी स्कूल सरदारपुरा की ज्योति कौर ने पहला स्थान पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OVcnNn
via
No comments: