
पंचकूला पंचकूला में चोरी और स्नैचिंग के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सेक्टर-16 में मकान के सामने से कार चोरी होने का मामला सामने आया है। कार चाेरी होने से एक दिन पहले मकान से इसी गाड़ी की चाबी गायब हो गई। जिसके बाद अगली रात गाड़ी चोरी हो गई। अब मामले की शिकायत से-14 पुलिस थाने में दी गई है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-16 के मकान नंबर 151 में रहने वाली नीलम ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी गाड़ी (एचआर0पी-8008) चोरी कर लिया गया है। ये गाडी रोजाना ही तरह ही उनके घर के बाहर खड़ी हुई थी। लेकिन जब वो शनिवार सुबह उठे तो यहां गाडी मौजूद नहीं थी। जिसके बाद आसपास के एरिया में मामले की जानकारी दी और फिर पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। गाड़ी चोरी होने से एक दिन पहले ही सर्विस पर गई थी। जिसे ड्राइवर लेकर गया और वह वापस लेकर आया। वापस आने पर घर के बाहर गाड़ी को खड़ा करने के दौरान चाबी परिवार के किसी मेंबर को दी गई थी। जिसके बाद चाबी अचानक गायब हो गई, लिहाजा परिवार के मेंबर्स ने बात को इतना सीरियस नहीं लिया। ऐसे में हो सकता है कि यहां दीवार या आसपास के एरिया से किसी ने चाबी को चुरा लिया हो। परिवार ने अगले दिन गाड़ी को इस्तेमाल करने के लिए डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया। जिसके अगले दिन उसी पुरानी चाबी से गाड़ी को चोरी किया गया। अब पुलिस सेक्टर-16 के मकान के पास से मोबाइल डंप को उठवा रही है। ताकि पता किया जा सके कि घर के पास एरिया में कौन-कौन आए थे, क्योंकि इस बारे में सर्विलांस सिस्टम से पता चल सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35MY44f
via
No comments: