Breaking News

test

‘फलसफा ए गुरु नानक’ का मंचन कर प्रथम पातशाही के उपदेशों पर चलने का दिया संदेश

भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब

विरास्त ए खालसा की 9वीं वर्षगांठ मौके समागम करवाया गया। इस मौके करवाए अंतर स्कूल और अंतर कॉलेज शबद गायन, कविता उच्चारण व लोक गीत मुकाबलों में बच्चों ने उत्साह दिखाया। जबकि, सैलानी सेवाएं स्टाफ ने नाटक ‘फलसफा ए गुरु नानक’ का मंचन कर बच्चों को बाबा नानक जी के इपदेशों पर चलने का संदेश दिया। वहीं, अंतर स्कूल गायन मुकाबले कराए गए। इसमें एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनंदपुर साहिब के सुखबीर सिंह और जत्थे ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बासोवाल के मनप्रीत सिंह तथा जत्थे ने दूसरा और भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल आनंदपुर साहिब की बिपनप्रीत कौर तथा जत्थे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कविता उच्चारण मुकाबले में आनंदपुर साहिब सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गुरलीन कौर ने पहला, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जैसमीन कौर ने तीसरा, लोकगीत में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जसप्रीत कौर ने पहला, एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनंदपुर साहिब के राजविंदर सिंह ने दूसरा और सरकारी हाई स्कूल बालेवाल की मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतर कॉलेज वर्ग में शबद गायन में श्री गुरु तेग बहादर खालसा कॉलेज के सिमरनजीत सिंह तथा जत्थे ने पहला, श्री गुरु तेग बहादर खालसा कॉलेज की दीपिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कविता उच्चारण में बीएसबीएनबी कॉलेज टिब्बा नंगल की परमिंदर कौर ने पहला, श्री गुरु तेग बहादर खालसा कॉलेज की कमलजीत कौर ने दूसरा, लोकगीत मुकाबलों में श्री गुरु तेग बहादर खालसा कॉलेज के गुरविंदर सिंह ने पहला, शिवालिक हिल्ज कॉलेज पट्‌टी नंगल की अमरजीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके बलदेव सिंह बैंस, सुखविंदर सिंह सागर, जतिंदर कौर ने जज की भूमिका अदा की। जबकि, मनजीत सिंह मैनेजमेंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा इनामों की बांट की गई। इस मौके विशेष तौर पर पहुंची अमरजीत कौर ने कविता सुनाई। विरासत ए खालसा की सैलानी सेवाओं की टीम में प्रदीप सिंह और पार्टी ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन तथा शिक्षाओं पर आधारित नाटक फलसफा ए गुरु नानक का मंचन किया गया। इस मौके विरासत ए खालसा में बढ़िया सेवाएं निभाने के लिए प्रदीप सिंह, कपिल देव, आसाराम, प्रदीप कुमार, हरकीरत सिंह, विनय कुमार, विशाल, अजय कुमार, बशीर अहमद, सुनील कुमार, हुस्न चंद, कौशल्या देवी, जगदेव सिंह, जसविंदर कौर, प्रदीप सिंह, गुरविंदर कौर तथा भुपिंदर सिंह उपस्थित थे।

कविता उच्चारण में आनंदपुर साहिब स्कूल की गुरलीन अव्वल

विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते अधिकारी। भास्कर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aanandpur Sahib News - message given to follow the teachings of the first patha shahi by staging 39falasafa e guru nanak39


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35GAlTh
via
‘फलसफा ए गुरु नानक’ का मंचन कर प्रथम पातशाही के उपदेशों पर चलने का दिया संदेश ‘फलसफा ए गुरु नानक’ का मंचन कर प्रथम पातशाही के उपदेशों पर चलने का दिया संदेश Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.