Breaking News

test

कैमिस्टों का ‘अायुष्मान’ के तहत दवा देने से इंकार

गुरु नानक देव अस्पताल में आयुष्मान सरबत सेवा बीमा योजना के तहत शुक्रवार ऑपरेशन करवाने पहुंचे मरीजों को मना कर दिया गया।

सुबह से भूखे पेट ऑपरेशन का इंतजार कर रहे मरीजों को स्टाफ ने वापस वार्डों में जाने और ऑपरेशन न होने के बारे में बता दिया। दरअसल कैमिस्ट शॉप, जहां से आयुष्मान सरबत बीमा योजना के अंतर्गत दवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं, ने दवाएं देने से ही इंकार कर दिया।

दवा विक्रेता शुभम भल्ला ने बताया कि इस स्कीम को अस्पताल में शुरू हुए 100 दिन हो चुके हैं और तब से लेकर अभी तक उन्हें पेमेंट नहीं हुई है। वह मरीजों को 50 लाख रुपए से अधिक की दवाएं दे चुके हैं और अब उनमें हिम्मत नहीं कि वह मरीजों को और दवा दे सकें। दवा विक्रेता शुभम भल्ला ने कहा कि उनकी दुकान से कभी भी मरीजों को दवा देने से मना नहीं किया गया, लेकिन एक बार भी पेमेंट न होने और खर्च अधिक बढ़ने के कारण वह अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ जिन मरीजों को ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया था, दवा न पहुंचने के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया।

ऐसा किया जाना हैरानीजनक, मरीजों को दवा देना जरूरी : एमएस

गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुखदेव सिंह कुलार का कहना है कि शिव भल्ला को पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह दवा मरीजों को देना बंद न करें। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुखदेव सिंह कुलार ने बताया कि अगर उन्होंने ऐसा किया है तो वह इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने कहना है कि वह भी हैरान हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34yLzcv
via
कैमिस्टों का ‘अायुष्मान’ के तहत दवा देने से इंकार कैमिस्टों का ‘अायुष्मान’ के तहत दवा देने से इंकार Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.