
अजीतवाल| लाला लाजपत राय मेमोरियल पालीटेक्निक काॅलेज में संविधान दिवस मनाया गया। समागम की शुरूआत संस्था के डाॅयरेक्टर डाॅ. चमन लाल सचदेवा, स्टाफ व विद्यार्थियों ने बाबा साहिब डा. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करके की। इस मौके पर डाॅ. सचदेवा ने विद्यार्थियों को इस दिन का महत्व बताते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान पूरी तरह खरड़ा कमेटी द्वारा देश में रह रहे हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तथा हर आदमी व हर महिला के हकों को ध्यान में रखते हुए बराबरी के अधिकार नियमित किए। इस मौके पर प्रोजेक्ट इंचार्ज लवप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान की महत्ता बताते हुए कहा कि संविधान तैयार करने वाली खरड़ा कमेटी ने 2 वर्ष 11 महीने तथा 18 दिनों में संविधान को मुकम्मल करके 26 नवम्बर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किया था। 1950 को लागू करने पर भारत एक प्रभुसत्ता संपन्न देश माना गया। इसकी हमेशा इज्जत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कालेज का समूह स्टाफ उपस्थित था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2soG55Q
via
No comments: