Breaking News

test

टीडीअाई सिटी की समस्याएं पहुंचीं मंत्रियों के द्वार, मिल सकती है रेजिडेंट्स को राहत

सेक्टर-110 टीडीआई सिटी में बेसिक सुविधाएं चरमराने से रेजिडेंट्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर टीडीआई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कई बार गमाडा अधिकारियों को इसके लिए शिकायते की जा चुकी थी। लेकिन उसके बाद भी गमाडा की ओर से टीडीआई सिटी में कोई सुधार नहीं किया गया था। जिसके बाद टीडीआई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गमाडा कार्यालय में होने वाली पंजाब ग्रेवियंसेस रिड्रेसल की मंथली मीटिंग में हाउसिंग एंड अर्बन डिवलेपमेंट मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया तथा कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के समक्ष अपने एरिया की अनेकों समस्याओं के बारे में बताया गया। जिसको लेकर मंत्री सुखविंदर सिंह सरकारिया तथा कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की ओर से मौके पर ही गमाडा के अधिकारियों को टीडीआई सिटी में आ रही समस्याओं को एक महीने के अंदर दुरूस्त करके रिपोर्ट पेश करने को कहा गया। टीडीआई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने कहा कि मंत्रियों की दखल के बाद अब रेजिडेंट्स को उम्मीद है कि उनके एरिया की समस्याएं हल हो पाएंगी।

तीन एक्सईएन की कमेटी को समस्याएं हल करने के दिए थे निर्देश: मनमोहन सिंह ने बताया कि गमाडा की पूर्व सीए कविता सिंह की ओर से उनके एरिया की समस्याएं सुनी गई थी और उनकी ओर से तीन एक्सईएन की एक कमेटी बना कर उन्हें टीडीआई सिटी की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूर्व सीए की ओर से समस्याएं हल करवाने के प्रयास किए गए थे। लेकिन फिल्ड स्टाफ के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रांउड लेवल पर कोई काम नहीं हो पाया ओर रेजिडेंट्स को समस्याओं को लगातार सामना करना पड़ा।

पार्कों में उगी है लंबी घास, खाली एरियाें में बन गए तालाब : रेजिडेंट्स ने बताया कि एरिया में समस्याओं का आलम यह था कि पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग चुकी है, सड़कों का हाल बेहाल है। खाली एरिया तालाब का रूप ले चुके हैं जहां से गंदगी के कारण मच्छर व मक्खियों की भरमार हो रही है जिससे की लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों ने कहा कि गमाडा के पॉश एरिया में भी ऐसे हालत दिखाते हैं कि जैसे मोहाली जैसे किसी प्राइम शहर में नहीं बल्कि किसी गांव के पिछड़े हुए इलाकों में रह रहे हों।

स्ट्रीट लाइट्स की वायर ले गए थे पावरकाम अधिकारी, रात को छा जाता था अंधेरा

टीडीआई रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि टीआई सिटी में सड़कों पर जो स्ट्रीट लाइट चल रही थी वो डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन के साथ चलाई जा रही थी। जिसपर पटियाला से आई पावरकॉम की एंटी थेफ्ट टीम की ओर से रेड की गई तो वो स्ट्रीट लाइट की सारी वायर अपने कब्जे में लेकर चले गए थे। तब से रात के समय एरिया में घना अंधेरा छा जाता था। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कई बार गमाडा अधिकारियों को शिकायत की गई थी लेकिन उसके बाद भी हल नहीं हो पाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mohali News - tdi city problems reached the doors of ministers residents can get relief
Mohali News - tdi city problems reached the doors of ministers residents can get relief


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qPiQS5
via
टीडीअाई सिटी की समस्याएं पहुंचीं मंत्रियों के द्वार, मिल सकती है रेजिडेंट्स को राहत टीडीअाई सिटी की समस्याएं पहुंचीं मंत्रियों के द्वार, मिल सकती है रेजिडेंट्स को राहत Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.