
नादौन | नादौन पुलिस ने स्थानीय डिग्री कॉलेज के निकट कुठार गांव में एक युवक से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसएचओ प्रवीण कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने एक कार से 65 ग्राम चरस बरामद करने की। पता चला है कि चरस की खेप चालक द्वारा फुट मैट के नीचे छिपा कर रखी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम पुलिस ने नादौन कॉलेज के निकट गुप्त सूचना के आधार पर एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा था। इसी दौरान जब पुलिस ने गहन तलाशी ली, तो पुलिस ने यहां खड़ी एक कार (एचपी55ए 5809) की भी तलाशी ली, जिसमें पुलिस को मैट के नीचे छिपा कर रखी चरस बरामद हुई, जोकि 65 ग्राम निकली। पुलिस ने इस संबंध में सुशील कुमार उर्फ जॉनी पुत्र जीवन कुमार निवासी गांव कुठार पर मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नादौन में पुलिस ने एक युवक से चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OjYvwT
via
No comments: