
बलाचौर|गांव मंडेआणी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन करके आजादी के संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत सदस्य भी विशेषतौर पर मौजूद रहे। सभी ने शहीदों को दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। सरपंच भजन सिंह ने विद्यार्थियों को आजादी की जंग में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया, जबकि मुख्याध्यापक दिलीप कुमार ने विद्यार्थियों को देश की मजबूती के लिए काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें इन शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। उनका नाम सम्मान के साथ लेना चाहिए। इस मौके पर डौली, सीमा, मीनाक्षी, ज्योति, निशा, परमिंदर कौर, नरिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OdC1NY
via
No comments: