Breaking News

test

हाथी घोड़ा पालकी जय हो बाबा लाल की...

भास्कर संवाददाता | दातारपुर

वैष्णवाचार्य योगीराज सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज का 665वां जन्मोत्सव दातारपुर धाम में मनाया गया। दातारपुर, रामपुर और हरिद्वार दरबार के गद्दीनशीन महामंडलेश्वर महंत रमेश दास महाराज के नेतृत्व में सबसे पहले श्री राम चरित मानस पाठ का भोग डाला गया। उसके बाद बाबा लाल दयाल महाराज की प्रतिमा का पूजन कर ध्वजारोहण किया गया। अमृतसर से पधारे भजनीक राहुल रासीक ने सुन्दर भजनों का गुणगान किया।भजनीक राहुल रासीक ने ‘हाथी घोड़ा पालकी जय हो बाबा लाल की’, ‘मेरी तेरे हथ डोर बाबा लाल जी, मेरी शाम नाल अख लड़ गई’ भजन सुनाए। महंत रमेश दास महाराज ने बाबा लाल दयाल महाराज को कलयुग का अवतार बताते हुए कहा कि इनके दरबार पर आने वाले प्रत्येक भक्त की मनोकामना पूरी होती है। बाबा जी ने अपने शरीर को तीन सौ वर्ष तक नश्वर रखकर समाज के कल्याण व खुशहाली के लिए समर्पित किया।दरबार पर दातारपुर और आसपास के गांवों व बाहरी शहरों से पहुंचने वाली संगत के लिए लंगर लगाए गए।

इस मौके पर हलका विधायक अरुण डोगरा, पंडित सुदर्शन शर्मा, अविनाश शर्मा, अमित शारदा, राजीव शर्मा, इन्द्रजीत शर्मा, ज्योति शर्मा, सचिन कश्यप, सरपंच प्रभात हैप्पी दातारपुर, सुरिन्द्र पप्पी, राहुल शर्मा, केवल कृष्ण महाजन, अोंकार परदेसी, अशोक गुलाटी, तरसेम सिंह, रजनीश बिट्टू, सरपंच सुरिन्द्र बिल्ला दलवाली कलां, परकाश सिंह डढवाल, सरपंच प्रवीण कुमार, अर्जुन सिंह, नरेन्द्र शर्मा, सोहन लाल रकडी, महेश मेहता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2t4lWCP
via
हाथी घोड़ा पालकी जय हो बाबा लाल की... हाथी घोड़ा पालकी जय हो बाबा लाल की... Reviewed by Dibyendu on 18:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.