
बठिंडा| भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) में 31 जनवरी को विश्व की एक दिन में सबसे बड़ी रिटायरमेंट, जिसमें एक दिन में 78,500 कर्मचारियों को वीआरएस स्कीम के तहत केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्ति दी। इसी कड़ी में बठिंडा एसएसए में 154 कर्मचारियों ने वीआरएस ली तो बीएसएनएल में 32 कर्मचारियों को शानदार विदाई दी गई। रिटायर होने वाले कर्मचारियों के साथ उनके परिजन भी इस मौके पर शामिल हुए। डीजीएम ज्ञानचंद अग्रवाल ने सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को हार के साथ मोमेंटो और शाल देकर सम्मानित किया। मंच संचालन लेखाधिकारी कुलभूषण जिंदल तथा शैली जिंदल ने किया। इस मौके पर स्टाफ ने सभी रिटायर्ड सदस्यों को भावभीनी विदाई दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GEOwh8
via
No comments: