Breaking News

test

घर से सब्जी मंडी जा रहे थे आढ़ती, पतंग की डोर उलझने से गला कटा; लगाने पड़े 15 टांके

बठिंडा. बठिंडा में पतंग की डोर से एक आढ़ती का गला कट गया। हादसा उस वक्त का है, जब आढ़ती घर से सब्जी मंडी के लिए निकले थे। रास्ते में लटक रही पतंग की डोर उनके गले में उलझ गई। काफी देर तक वह इससे निजात पाने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन तब तक गर्दन से खून बहना शुरू हो चुका था। अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टर्स ने उसके गले पर 15 टांके लगाए, तब कहीं जान बचाने की जुगत सिरे चढ़ती नजर आई।

सब्जी मंडी के आढ़ती गोपाल कपूर ने बताया कि 26 जनवरी को वह घर से सब्जी मंडी में काम के लिए जा रहे थे। जब वह बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पतंग की डोर अचानक से उनके गले में बुरी तरह से फंस गई। गोपाल ने चाइना डोर से छुटकारा पाने के लिए जद्दोजहद करते रहे, लेकिन तब तक डोर ने अपना काम कर दिया। इस दौरान उनका गला बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने शोर सुना तो उनके एक सहयोगी ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम को गोपाल के गले पर 15 के करीब टांके लगाने पड़े।

गोपाल कपूर ने बताया कि उन्होंने डिप्टी कमिश्नर व जिले दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों से पतंग उड़ाने के लिएचाइना डोर का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि बसंत पर विशेष टीमें बनाकर लोगों के छताें पर रेड कर चाइना डोर जब्त की जाए, ताकि और लोग हादसों का शिकार न हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बठिंडा के सरकारी अस्पताल में आढ़ती गोपाल का उपचार करते डॉक्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RvsWCc
via
घर से सब्जी मंडी जा रहे थे आढ़ती, पतंग की डोर उलझने से गला कटा; लगाने पड़े 15 टांके घर से सब्जी मंडी जा रहे थे आढ़ती, पतंग की डोर उलझने से गला कटा; लगाने पड़े 15 टांके Reviewed by Dibyendu on 05:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.