भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
अमृतसर में श्री दरबार साहिब की ओर जाते विरासती मार्ग पर लगाए गए गिद्दे-भंगड़े के बुतों पर सिख भाईचारे द्वारा उठाए गए एतराज केे बाद सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांस्कृतिक मामलों काे विभाग को बुत यहां से हटाने और शहर में उपयुक्त स्थान पर लगाने के आदेश दिए हैं। 15 जनवरी को कुछ नौजवानों ने तोड़-फोड़ की दी थी। इस तोड़-फोड़ में शामिल नौजवानों के प्रति उदारता दिखाते हुए कैप्टन ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को 7 प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों की समीक्षा और इनके खिलाफ दर्ज आईपीसी की विभिन्न धाराओं को वापस लेने के भी आदेश दिए हैं। कैप्टन ने कहा कि संबंधित नौजवानों की यह कार्यवाही किसी दुर्भावना का हिस्सा नहीं थी।
अकाली सरकार में हो शुरू गया था बुत लगाने का विरोध
श्री अकाल तख्त के जत्थेदार समेत अन्य सिख जत्थेबंदियों ने भी किया था विरोध...घटना के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, शिरोमणि रागी सभा यानि श्री हरिमंदिर साहिब के कीर्तनी सिंहों, श्री गुरू हरगोबिंद साहिब शिरोमणि ढाडी सभा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी ने युवाओं के हक में आए थे ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RZqNxo
via
विरासती मार्ग से बुत हटाकर दूसरी जगह लगाएं अाैर युवकाें पर दर्ज मामला कैंसिल करें : कैप्टन
Reviewed by Dibyendu
on
18:04
Rating:
No comments: